जाने लडकियों को पसंद जादा आते है लम्बे लड़के अर्जुन सामरिया :सभी लोगो को मेरा प्यार भरा नमस्कार। मेरी पिछली दोनों पोस्टो को अत्याधिक पसंद करने के लिए आप सभी का हार्दिक आभार। आज की पोस्ट में आपको जानकारी दूंगा की क्यों स्त्रियों और लडकियों को क्यों पसंद है लम्बे व् अची फिटनेस वाले मर्द आज के इस दोर में हर लड़ी व् हर स्त्री की इछा होती है की मेरा होने वाला पति या बॉयफ्रेंड लम्बा व् उसकी फिटनेस अची होनी चाहिये इसलिए सभी लडकियों को लम्बे व् आचे लुक्क वाले लड़के ही पसंद आते है
जाने लडकियों को क्यों पसंद आते आते है लम्बे लड़के -Why do girls like to come, taller boy → लम्बे पुरुष महिलाओं में सुरक्षा की भावना बढ़ाते हैं →लम्बे पुरुषों में आत्मविश्वास की कमी नहीं होती।
→लम्बे पुरुष फिट रहकर महिलाओं को दीवाना बना देते हैं।
→लम्बे पुरुष के साथ आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं।
MORE
साउथ कोरिया के सियोल में स्थित कोनकुक विश्वविद्यालय द्वारा किये गए एक अध्ययन से इस बात की पुष्टि हुई है कि जिन जोड़ो में लम्बाई का अच्छा खासा गैप होता है, वे ज्यादा खुशहाल जीवन जीते हैं। यह अध्ययन कोई चौंकाता नहीं है। दरअसल महिलाओं को हमेशा से लम्बे पुरुष ही आकर्षक लगते रहे हैं। तथ्य यह है कि लगभग 50 फीसदी महिलाएं ऐसे पुरुषों के साथ डेट करती हैं जो उनसे काफी लम्बे होते हैं। सवाल है क्यों? आइये जानें।ताकत - लम्बाई को ताकत से सीधे सीधे जोड़ा जाता है। महिलाओं के मुताबिक जिन पुरुषों की हाइट यानी लम्बाई अच्छी होती है, वे न सिर्फ ताकतवर होते हैं। शारीरिक ताकत मानसिक ताकत को भी प्रभावित करता है। मतलब यह है कि लम्बे पुरुष छोटे पुरुषों की तुलना में ज्यादा आत्मविश्वास से भरे रहते हैं। यही नहीं उनमें महिलाओं के साथ घूमने फिरने में हिचक भी कम महसूस होती है। जाहिर है महिलाएं ऐसे पार्टनर को तरजीह देगी जो उन्हें आसान और सरल जिंदगी दे सके। आत्मविश्वास से भरे पार्टनर से ऐसी उम्मीद करना जरा भी बेमानी नहीं है।
सुरक्षा - लम्बाई सीधे सीधे महिलाओं को शारीरिक सुरक्षा का एहसास देता है। जबकि छोटी हाइट वाले पुरुष महिलाओं को सुरक्षा का एहसास नहीं करा पाते। यही कारण है कि महिलाएं ऐसे पुरुषों की तलाश करती हैं जिनके साथ उन्हें सुरक्षा का एहसास होता है। लम्बे पुरुषों में यह एहसास अंतर्निहित होता है। इतना ही नहीं लम्बे पुरुषों के साथ महिलाएं रात बेरात निकलने में भी नहीं हिचकतीं। इसके उलट छोटे हाइट के पुरुष के साथ महिलाएं इस तरके आत्मविश्वास की कमी महसूस करती हैं।
प्रभुत्व - लम्बे पुरुष अकसर दूसरों पर अपना प्रभुत्व बनाए रखने में कामयाब होते हैं। दरअसल यह सारा कमाल आत्मविश्वास का होता है। लम्बे होने के कारण उनमें आत्मविश्वास की जरा भी कमी नहीं होती। नतीजतन अपने दोस्तों से लेकर आफिस के ग्रुप तक में उनका विशेष प्रभुत्व नजर आता है। महिलाओं को यही प्रभुत्व खासा पसंद आता है। असल में कहना यह चाहिए कि महिलाएं खुद पर पुरुषों का प्रभुत्व पंसद करती हैं। लेकिन महिलाएं उसी पुरुष के प्रभुत्व को स्वीकार करती हैं जो दूसरों पर दबदबा कायम करने में सफल होते हैं।
फिटनेस - लम्बे पुरुष अकसर फिट दिखते हैं। यही कारण है कि महिलाएं लम्बे पुरुषों के साथ रहते हुए अपनी भी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती है। महिलाएं लम्बे पुरुषों के साथ घूमते फिरते हुए अकसर इस बात का ख्याल रखती है कि वे अपने पार्टनर के साथ अटपटी न दिखें। इसलिए वे अकसर एक्सरसाइज से लेकर फैशन अपडेट भी नजर आती है। इतना नहीं अपने स्टाइल पर भी विशेष ध्यान देती है।
लुक - लम्बे पुरुषों के साथ महिलाएं किसी भी तरह के बंधन में नहीं बंधी होती। असल में छोटे पुरुषों के साथ महिलाएं ऊंची हील नहीं पहन पाती। यही नहीं कई ऐसी पोषाकें होती हैं जिन्हें छोटे पुरुषों के साथ नहीं पहना जा सकता। जबकि महिलाओं को फैशन में किसी भी तरह की अटकनें पसंद नहीं आती। ...और लम्बे पुरुष इस तरह की सहूलियतें भी प्रदान करते हैं।